नारियल पानी के फायदे (Coconut water benefits in hindi)

नारियल एक मात्र ऐसा फल है, जिसमें प्रकृतिक रूप से शुद्ध मीठा पानी पाया जाता है| इस पानी में किसी भी तरह के बाहरी कैमिकल की मिलावट भी नहीं होती| नारियल पानी ना केवल गर्मी दूर करने के लिए रामबाण इलाज है, बल्कि यह कुछ बिमारियों के होने से भी हमें बचाता है| यह गर्मी दूर भगाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है| यह सर्दियों में भी इतना ही लाभदायक है, जितना गर्मियों में| इसमें anti-oxidents के गुण पाए जाते हैं| यह विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पौटेशियम व फाइबर जैसे पौषक तत्वों से भरपूर है, जोकि हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं|

नारियल पानी एक अच्छे Electrolite का काम भी करता है| डेंगू जैसे बुखार में तो डॉक्टर विशेष तौर पर नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं| नारियल पानी पीने से इम्युनिटी बढ़ती है तथा थकान दूर होती है| यदि नारियल पानी को सुबह खाली पेट पीया जाए तो सारा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है| वैसे नारियल पानी को किसी भी समय प्रयोग में लाया जा सकता है| इससे शरीर को फायदे ही फायदे मिलते हैं|

nariyal image

नारियल पानी क्या है? (Nariyal pani/coconut water kya hai)

नारियल पेड़ पर लगने वाला एक फल है| कच्चे नारियल को डाभ कहा जाता है| जब यह कच्चा होता है तो इसमें पानी काफी मात्रा में होता है| इस पानी का प्रयोग पीने के लिए किया जाता है| यह एक प्राकृतिक पेय है, जिसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती| जब तक कच्चे नारियल में मलाई का निर्माण ना हुआ हो तो इसका पानी कम मीठा, कुछ खट्टा या कसैला सा होता है| लेकिन मलाई या गिरी का बनना शुरू हो जाने पर इसके पानी का स्वाद मीठा हो जाता है| धीरे धीरे यह यह पानी सूखने से मुलायम गिरी कठोर बन जाती है|

नारियल के पानी की शर्करा शरीर में जल्द ही शोषित हो जाती है| नारियल पानी अमृत के समान उपयोगी होता है| इसे पीने से प्यास बुझने के अलावा शरीर को शक्ति भी मिलती है|

कोमल और हरे नारियल के पानी में बहुत अधिक पौषक तत्व होते हैं जैसे-जैसे यह पककर पीला होने लगता है वैसे-वैसे इन तत्वों का ह्रास होने लगता है| नारियल का पेड़ समुंद्र के आस-पास के स्थानों पर पाया जाता है|

Read also: घुटनों का दर्द क्या है

nariyal pani

नारियल पानी के पौषक तत्व (Coconut water nutritional value)

नारियल पानी में विभिन्न प्रकार के पौषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं| इस पानी का प्रयोग करने से हम स्वस्थ रहते हैं| ये पौषक तत्व कौन-कौन से हैं और कितनी मात्रा में हैं इसको भी जान लेते हैं|

नारियल पानी के पौषक तत्वों की मात्रा के बारे में जानकारी इस site से ली गई है|

प्रति 100 ग्राम नारियल पानी में पोषक तत्व का कितना मूल्य होता है, यह नीचे जानें।

पोषक तत्वमात्रा
पानी94.99g
ऊर्जा19 Kcal
कार्बोहाइड्रेट3.71 g
प्रोटीन0.72 g
कुल फैट0.2 g
शुगर2.61 g
डाइटरी फाइबर1.1 g
कैल्शियम24 mg
आयरन0.29 mg
मैग्नीशियम25 mg
फास्फोरस20 mg
पोटैशियम250 mg
सोडियम105 mg
जिंक0.1 mg
कॉपर0.04 mg
मैंगनीज0.142 mg
सैलेनियम1 µg
विटामिन्स
विटामिन-सी2.4 mg
थियामिन0.03 mg
राइबोफ्लेविन0.057 mg
नियासिन0.08 mg
पैंटोथेनिक एसिड0.043 mg
विटामिन-बी-60.032 mg
फोलेट3 µg
कोलाइन1.1mg
फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड0.176 g

नारियल पानी/कोकोनट वाटर के फायदे (Nariyal pani/Coconut water benefits in hindi)

इम्युनिटी बढ़ता है: नारियल का पानी अमृत के समान होता है| इसे पीने से प्यास तो बुझती ही है साथ ही शरीर को शक्ति भी मिलती है, जिससे इम्युनिटी बढ़ती है|

मोटापा कम होता है: नारियल पानी पचने में आसन है| यह वजन घटाकर मोटापा कम करने में लाभदायक है|

कमजोरी व थकान में फायदेमंद : शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में नारियल पानी बहुत लाभदायक है| यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है| इसे पीने से हम तरोताजा महसूस करते हैं|

Cholestrol को control करता है: नारियल पानी पीने से एल.डी.एल. या bad cholestrol को कम करके एच.डी.एल. या good cholestrol को बढ़ाने में मददगार है|

तनाव में लाभदायक: नारियल पानी तनाव से राहत दिलाने में मदद करता है|

Skin के लिए फायदेमंद: नारियल पानी skin की चमक को बरकरार रखने में फायदेमंद है| यह त्वचा की glow बढ़ता है तथा नमी को भी बनाए रखता है| skin को टोन रखता है तथा दाग-धब्बों को कम करता है|

High B.P. को control करता है: नारियल पानी में पाए जाने वाले पौषक तत्व हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण हैं| ये पौषक तत्व cholestrol को control करने के साथ साथ High B.P. को भी control करने में मददगार हैं|

Dehydration से बचाता है: नारियल पानी डिहाइड्रेशन या निर्जलीकरण को दूर करने वाला एक सस्ता व शुद्ध साधन है| जब किसी कारण से शरीर में पानी की कमी हो जाती है या गर्मी के दिनों में पानी की पूर्ति कर शरीर को स्वस्थ रखने में नारियल पानी बहुत महत्वपूर्ण है|

मूत्र सम्बन्धी लाभ: नारियल में ऐसे पौषक तत्व पाए जाते हैं जो मूत्र सम्बन्धी तकलीफों को दूर करने में मददगार हैं| जैसे पेशाब की जलन आदि|

हैजे में उपयोगी: नारियल पानी हैजे में भी बहुत उपयोगी है| हैजे में दस्त व उल्टी के कारण शरीर में जल की कमी होने और क्षारों की कमी होने पर नारियल पानी से शरीर को आवश्यक जल व क्षार मिल  जाते हैं|

Sleep disorder में लाभदायक: नारियल का पानी अनिद्रा की अवस्था में लाभकारी है|

पेट दर्द व हिचकी: नारियल पानी पीने से हिचकी दूर होती है और यह पेट दर्द में भी लाभदायक है|

पेट के लिए फायदेमंद: नारियल पानी पचने में आसन है| नारियल का पानी पीने से पेट साफ रहता है तथा गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि से राहत मिलती है|

सावधानियां:- पानी वाला नारियल लेते समय कुछ सावधानियां बरतें| जैसे

  • पानी वाला नारियल खरीदते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि नारियल हरा, कोमल और ताजा हो|
  • पानी वाला नारियल बिना गिरी वाला लेना चाहिए, क्योंकि बिना गिरी के नारियल में ज्यादा पौषक तत्व होते हैं|
  • कटा हुआ नारियल कई दिन तक नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे कई बार पानी में smell हो जाती है|

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है| यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं है|

Read also: मोटे अनाज क्या हैं

FAQ’s: नारियल पानी के बारे में कुछ सामान्य प्रश्न (General Questions related to Nariyal pani)

नारियल पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

जिन लोगों को किडनी से सम्बंधित कोई बीमारी है तो उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए| क्योंकि इसमें पौटेशियम अधिक मात्रा में मिलता है जो किडनी के लिए अच्छा नहीं है|
जिन्हें low BP की समस्या हो उन्हें भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए

नारियल पानी किस समय पीना चाहिए?

नारियल पानी पीने का सही समय सुबह खाली पेट है|
गर्मी के मौसम में इसे पीने बहुत लाभदायक है|
वैसे इसे किसी भी समय प्रयोग किया जा सकता है|

नारियल पानी से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए या कोई सुझाव आपके पास हो तो comment box में लिख सकते हैं|

Babita Gupta

M.A. (Psychology), B.Ed., M.A., M. Phil. (Education). मैंने शिक्षा के क्षेत्र में Assistant professor व सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में Counsellor के रूप कार्य किया है। मैं अपने ज्ञान और अनुभव द्वारा blog के माध्यम से लोगों के जीवन को तनाव-मुक्त व खुशहाल बनाना चाहती हूँ।

Leave a Comment