पानी का शरीर पर प्रभाव व शरीर के लिए इसका महत्व (Pani ka sharir par prabhav v iska mahatva)

इस blog में शरीर में पानी की कमी होने के लक्षण (Pani ki kami ke dushprabhav), शरीर में पानी की पूर्ति कैसे करें (How to replenish water in the body), और गर्म पानी पीने के लाभ (Garam pani pine ke labh) के बारे में बताया गया है|

शरीर को स्वस्थ रखने में अन्य पौष्टिक तत्वों के साथ-साथ पानी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| हमारे शरीर को सही तरह से कार्य करने के लिए पानी की जरूरत होती है| पानी शरीर के अंगों को चिकनाहट प्रदान करता है| त्वचा को स्वस्थ रखता है| पाचन में मदद करता है| विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकलता है| पानी हमारे शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है| इस प्रकार हर काम में पानी की जरूरत है|

Pani ka sharir par prabhav v iska mahatva

पानी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का एक श्रेष्ठ साधन है| यह शरीर से मल व अन्य विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है| यह हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखता है| यह हमारे खून को पतला करता है, जिससे खून पूरे शरीर में आसानी से जा पाता है| यह पसीने के दौरान निकलने वाले पानी की भरपाई करता है| जो खाना हम खाते हैं पानी के कारण वह अर्ध-ठोस रूप में रहता है| जिससे पाचन तो ठीक होता ही है और मल त्यागने में भी दिक्कत नहीं आती| इस प्रकार पानी ही जीवन का आधर है|

कहा भी गया है – “जल ही जीवन है”

हमेशा ध्यान रखें कि साफ व स्वच्छ पानी ही पिएं| पानी को साफ करने के लिए UV water purifier का प्रयोग किया जा सकता है जैसे Kent RO purifier, Aquafresh RO water purifier आदि| बहुत से लोगों ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए packed water पीना शुरू कर दिया है| ये packed water bottles बाजार में काफी कंपनियों की मिलती हैं जैसे Bisleri आदि| Bisleri water bottle Amazon से भी मिल जाती हैं|

पानी की कमी के कारण होने वाले लक्षण (Side effects of dehydration)

हमारे शरीर में लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी है| पानी का असंतुलन हमें बीमार कर सकता है| पानी की पूर्ति न होने पर शरीर पर इसका प्रभाव धीरे-धीरे दिखाई देता है| पानी की कमी से किडनी पर प्रभाव पड़ता है| पाचन ठीक प्रकार से नहीं हो पाता| गैस, सिरदर्द, acidity की समस्या रहने लगती है| शरीर का तापमान ठीक नहीं रहता| इसके अलावा दिमाग पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगता है|

जब पानी की कमी हो जाती है तो शरीर में नमक व शुगर का संतुलन ठीक नहीं रह पाता| डीहाइड्रेशन अधिक होने से इसका शरीर पर जो प्रभाव पड़ता है उसके लक्षण इस प्रकार हैं:

  • अधिक प्यास लगना
  • पेशाब कम आना
  • पेशाब का रंग पीला होना
  • पेशाब गाढ़ा आना
  • उससे smell आना
  • जी घबराना
  • सिरदर्द होना
  • चक्कर आना
  • किडनी में पथरी की समस्या होने की संभावना बढ़ना

पानी की कमी का दिमाग पर प्रभाव: Dehydration का असर दिमाग पर भी पड़ता है| इसके कारण चिड़चिड़ापन व mood swing की समस्या होने की संभावना रहती है| ध्यान केन्द्रित करने में परेशानी आती है| थकान जल्दी होती है|

इसे भी पढ़ें: पौष्टिक व संतुलित आहार

शरीर में पानी की पूर्ति कैसे करें (Shrir me pani ki purti kaise karen)

पानी की कुछ पूर्ति तो दूध, फलों व सब्जियों से हो जाती है क्योंकि इनमें पानी मौजूद रहता ही है| इसके अतिरिक्त हमें ओर चीजों से भी पानी ग्रहण करना चाहिए| शरीर में पानी की पूर्ति करने लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं|

पानी पीने की आदत बनाएं: कभी-कभी काम के दबाव के कारण, पानी पीने की जरूरत महसूस न होने के कारण और पानी पीने के प्रति सजग न रहने के कारण हम पानी नहीं पी पाते| इसलिए हमें पानी पीने की आदत बनानी चाहिए| इसके लिए हम कई तरीके अपना सकते हैं जैसे timer लगाकर| एक ओर तरीका हो सकता है जैसे सुबह उठते ही पानी पीने का नियम बनाएं, और फिर खाना खाने से एक घंटा पहले और खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने का नियम बनाएं|

प्यास लगने का इंतजार ना करें: प्यास लगने का इंतजार करने के बजाए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें| एक साथ पूरा गिलास पानी पीने के बजाए घूंट-घूंट कर पानी पिएं| एक दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरुर पिएं|

Glucon-D

तरल पदार्थ लें: पतला शरबत, सूप, नारियल पानी, शिकंजवी, जौं का सत्तू, ठंडाई, गौंद कतीरा, बेल का शरबत आदि का सेवन मौसम के अनुसार करें| इनसे शरीर को विटामिन व खनिज भी मिलेंगे और पानी की पूर्ति भी होगी| पानी में Glucon-D मिलाकर पीया जा सकता है|

फलों का रस लें: मौसम के अनुसार फलों का रस लेना लाभदायक है| ध्यान रखें कि इसे छाने नहीं ताकि शरीर को तरल के साथ फाइबर भी मिल जाएं| तरल और फाइबर-युक्त होने से ये भोजन के पाचन में भी मदद करेगा|

दूध जरुर लें: दूध को सम्पूर्ण आहार माना गया है| शाकाहारी लोगों के लिए तो दूध का सेवन ओर भी अधिक जरूरी है| दूध न केवल पानी की पूर्ति करता है बल्कि इसमें मौजूद पौषक तत्व शरीर के लिए लाभकारी हैं| दूध का प्रयोग कई प्रकार से किया जा सकता है जैसे सर्दी में खजूर, छुहारे, किशमिश, अदरक, केसर आदि मिलाकर व गर्मी में खसखस, रूहाफज़ा, banana-shake, mango-shake आदि के रूप में लें|

पतली दाल या दाल का पानी पिएं: पानी की पूर्ति करने के लिए पतली दाल या दाल का पानी लिया जा सकता है|

तरीदार सब्जियां खाएं: खाने में सूखी सब्जियां बनाने की बजाए तरीदार सब्जियां ज्यादा बनाएं क्योंकि ये पानी की पूर्ति करने के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद हैं|

ओर पढ़ें: गर्मी से बचाव के उपाय

गर्म पानी पीने के फायदे (Benefits to drink warm water)

पानी का प्रयोग यदि गर्म या गुनगुने रूप में किया जाए तो यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है| क्योंकि:-

– गर्म पानी वजन कम करने में सहायक है|
– गर्म पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है|
– गर्म पानी में यदि नींबू या शहद मिलाकर खाली पेट सुबह लिया जाए तो यह मोटापा घटाता है|
– हररोज गर्म पानी पीने से त्वचा में निखार आता है व बीमारियाँ भी कम होती है|
– गुनगुना या गर्म पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है|

विशेष व महत्वपूर्ण जानकारी: कई बार हमें अत्याधिक प्यास लगी होती है और हो सकता है कि कहीं पानी उपलब्ध ही ना हो| ऐसी स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण प्राणायाम हैं जिनका अभ्यास करके हम कुछ समय के लिए अपनी प्यास शांत कर सकते हैं| जैसे शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम, प्लावनी प्राणायाम आदि|

FAQ’s: पीने के पानी के बारे में कुछ सामान्य प्रश्न (General Questions related to Drinking Water)|

पानी पीते समय क्या सावधानियां रखें (Pani pite samay kya savdhaniyan rkhen?)

शरीर की आवश्यकता के अनुसार पानी पिएं क्योंकि पानी कितना पीना है यह अलग-अलग व्यक्ति की need पर निर्भर करता है| आवश्यकता से अधिक पानी पीने पर kidney को अधिक काम करना पड़ता है| पानी पीते वक्त कुछ ओर बातों का भी ध्यान रखें जैसे बैठकर पानी पिएं| साफ व स्वच्छ जल पिएं| एक ही बार में पूरा गिलास पानी ना पिएं| पानी धीरे-धीरे और घूंट-घूंट कर पिएं| खाना खाने से एक घंटे पहले और खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं|

सुबह खाली पेट कितना पानी पिएं? (Subah khali pet kitna pani piyen?)

सुबह खाली पेट 2 से 3 गिलास पानी पिएं| अगर आपको पानी पीने की आदत नहीं है तो शुरु में थोड़ा-थोड़ा पानी पीना शुरू करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं| सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट ठीक साफ होता है और कब्ज से राहत मिलती है|

इस blog में शरीर में पानी की कमी से होने वाले नुकसान (Pani ki kami ke nuksan), शरीर में पानी की पूर्ति कैसे करें (Sharir me pani ki purti kaise karen), और गर्म पानी पीने के फायदे (Garam pani pine ke fayde) के बारे में जाना|

इस विषय से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए या कोई सुझाव आपके पास हो तो मेरे comment box में लिख सकते हैं|

Babita Gupta

M.A. (Psychology), B.Ed., M.A., M. Phil. (Education). मैंने शिक्षा के क्षेत्र में Assistant professor व सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में Counsellor के रूप कार्य किया है। मैं अपने ज्ञान और अनुभव द्वारा blog के माध्यम से लोगों के जीवन को तनाव-मुक्त व खुशहाल बनाना चाहती हूँ।

Leave a Comment