इस blog में कब्ज क्या है (Kabj kya hai?), लक्षण, कारण, दूर करने के तरीके, के बारे में जानेगे|
आजकल बहुत अधिक लोगों में कब्ज की समस्या देखने को मिल रही है| केवल युवा व बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चों में भी यह समस्या होने लगी है| अनियमित जीवन शैली, physical movement की कमी, खानपान की गलत आदतें व तनाव/stress इन सभी के कारण कब्ज होने की समस्या बढ़ जाती है| कब्ज होने से मोशन न होने की समस्या आती है| शुरू में कब्ज की समस्या बहुत सामान्य सी लगती है, परन्तु यही समस्या आगे चलकर अन्य कई बीमारियों को जन्म दे सकती है|
Table of Contents
कब्ज क्या है? (What is Kabj in Hindi)?
कब्ज या constipation एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति को मल त्यागने में दिक्कत आती है| जब व्यक्ति का मल सख्त हो, मल बाहर निकलने में परेशानी हो या मल त्यागते समय नीचे दर्द महसूस हो, तो व्यक्ति को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है| व्यक्ति दिन में एक या दो बार fress नहीं हो पाता या लेट्रिन जाने के लिए उसे जोर लगाना पड़ता है तो इसे कब्ज की समस्या कहते हैं| कई बार व्यक्ति को बार-बार fresh होना पड़ता है लेकिन फिर भी वह पूरी तरह से मल नहीं त्याग पाता, उसे फिर से स्टूल पास करने की जरूरत महसूस होती है, तो यह भी कब्ज है| कब्ज होने पर कई बार व्यक्ति 2 या 3 दिन तक भी मल नहीं त्याग पाता तो इससे पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द व सिर दर्द जैसी समस्याएं आती हैं|
कब्ज होने के कारण: (Causes of constipation)
- अनियमित जीवन शैली,
- physical movement की कमी,
- खानपान की गलत आदतें
- फाइबरयुक्त आहार की कमी
- पानी व liquid पदार्थ कम लेना
- समय पर खाना न खाना
- रात को देर से सोना व सुबह देर से उठाना
- चाय, तम्बाकू का अधिक सेवन
- हार्मोन्स का असंतुलन
- तनाव व चिंता अधिक होना
- दवाइयों का अधिक प्रयोग करना
कब्ज के लक्षण (Symptioms of Kabj/constipation)
- सांस से दुर्गंध आना
- जीभ सफेद होना
- मुंह में छाले होना
- मल का कठोर होना
- मल त्यागने में जोर लगना
- पेट में भारीपन या गैस होना
- खट्टी डकारें आना
- सारा दिन पेट में हल्का-हल्का दर्द रहना
- सिर दर्द होना
- भूख कम लगना
- खाना खाने को मन न करना
- उल्टी जैसा महसूस होना
- मुहासे व फुंसियाँ होना
- आलस महसूस करना (आलस्य रहना)
Read Also: वृद्धावस्था में तनाव (https://fitbrains.in/stress-management-in-old-age-hindi/)
कब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय (Kabj ko dur karne ke gharelu upay)
बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो हमारे घर में ही मिल जाती हैं| इसलिए घर पर ही कुछ उपाय करके कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं| कब्ज को दूर करने के लिए इन चीजों का उपयोग इस प्रकार कर सकते हैं|
मुनक्का: मुनक्का जिसे बड़ी किशमिश भी कहते हैं को रात के समय पानी में भिगोकर रखें व सुबह खाली पेट इसका सेवन पानी सहित करें|
शहद या नींबू: शहद या नींबू को गर्म पानी में डालकर हररोज सुबह खाली पेट पीने से कब्ज में लाभ मिलता है|
अरंडी का तेल: Castor oil या अरंडी का तेल को रात के समय गर्म दूध में एक चम्मच डालकर अच्छी तरह मिलाकर पीने से ये कब्ज की समस्या में रामबाण का काम करता है|
बेल: बेल का शरबत पीना या बेल का मुरब्बा खाने से भी कब्ज में आराम मिलता है|
छोटी हरड़: छोटी हरड़ का इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या ठीक करने में मदद मिलती है| छोटी हरड़ को तवे पर थोड़ा सा घी डालकर भून लें| फिर इसको पीसकर चूर्ण बना लें| इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर रात के समय गर्म पानी से सेवन करें|
गाय का घी: गाय का शुद्ध घी गर्म दूध में डालकर अच्छी तरह मिला लें और रात को सोने से पहले पिएं| इससे कब्ज में राहत मिलती है|
जीरा व अजवायन: जीरा व अजवायन को तवे पर भूनकर, बराबर मात्रा में मिला लें| अब उसमें आवश्यकता के अनुसार नमक मिलकर उसका चूर्ण बना लें| इस चूर्ण को रात के समय गर्म पानी के साथ लें| कब्ज में आराम मिलगा|
सौंफ का पानी: रात को एक चम्मच सौंफ पानी में भिगोकर रख दें| सुबह खाली पेट उस पानी का सेवन करें| कब्ज दूर करने का कारगर तरीका है|
त्रिफला चूर्ण: त्रिफला चूर्ण का रात को प्रयोग करने से कब्ज में राहत मिलती है| यह हरड़, बहेड़ा व आवंला से मिलाकर बनता है| आप इसे घर पर भी बना सकते हैं|
अंजीर: रात को दो अंजीर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट अंजीर व इस पानी का सेवन करें| यह कब्ज को दूर करने में लाभदायक है|
इसबगोल: रात में गर्म दूध में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है|
Read Also: गर्भावस्था में तनाव
कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय की पूरी जानकारी आप मेरे इस youtube link पर भी देख सकते हैं|
कब्ज दूर करने के लिए ध्यान रखने योग्य बातें (Kabj dur karne ke liye dhyan rakhne yogay baaten)
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए| जैसे:
- एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरुर पिएं| इससे खाने को dialute करने में मदद मिलती है इसलिए पानी पाचन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
- फल व सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करें| इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो खाना पचाने में लाभदायक है इसलिए ये कब्ज को दूर करने में सहायक है|
- खाना खाने से पहले सलाद खूब खाएं|
- पत्तेदार सब्जियों का खूब सेवन करें, उसमें पालक, बथुआ, मैथी आदि खाएं| पालक का जूस भी पिया जा सकता है|
- फलों में पपीता, अंगूर, अमरुद, केला बहुत लाभदायक हैं| पपीते का ज्यादा प्रयोग करें, ये कब्ज को दूर करने में लाभदायक है| अमरुद में फाइबर अधिक होता है, इसलिए इसे
- खाने से कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिलती है| पाचन ठीक होता है| पका हुआ केला भी कब्ज में लाभदायक है|
- अंकुरित अनाज, चौकर सहित आटा, व दालों का सेवन भी फायदेमंद है|
- दूध व दूध से बने पदार्थों को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं|
- भोजन में मोटे अनाज का सेवन करना कब्ज की समस्या में लाभदायक है| अनाज को बदल-बदलकर प्रयोग करें| Mix अनाज या multi-grain आटा खाएं| बेसन की बजाए चने के आटे का प्रयोग करें|
- तनाव कम लें| जो लोग stress/तनाव में रहते हैं या अधिक चिंता करते हैं, उन्हें भी कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है|
- कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है| कब्ज के लिए योग में कुछ ऐसे आसन हैं जिनका नियमित अभ्यास करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है|
- योग में कुछ प्राणायाम ऐसे हैं जो बहुत महत्वपूर्ण हैं| कब्ज दूर करने के लिए प्राणायाम का नियमित अभ्यास करें इससे इस समस्या को दूर करने में मदद मिलती है|
सावधानियां: कुछ लोग, जिन्हें दूध से एलर्जी है या जिन्हें दूध से मिलने वाले lactose को पचाने में दिक्कत आती है, उन्हें milk व milk products का use नहीं करना चाहिए|
FAQ’s: कब्ज के बारे में कुछ सामान्य प्रश्न (General Questions related to Kabj)
कब्ज में कौन से भोजन से परहेज करें?
कब्ज हो तो मसालेदार, तला हुआ भोजन और मैदायुक्त आहार का सेवन ना करें क्योंकि इनको पचाने में मुश्किल होती है|
कब्ज को प्रकृतिक रूप से कैसे कम करें? (How can soften constipation naturally?)
– चौकर सहित आटे का प्रयोग करें|
– फाइबर युक्त खाद्यपदार्थों का सेवन करें जैसे फल, सब्जियां|
– भोजन में मोटे अनाज व दालों का प्रयोग करें|
– इनके साथ-साथ खूब पानी पिएं|
– इससे कब्ज दूर करने में मदद मिलती है|
कब्ज क्या होता है? (Kabj kya hota hai?)
कब्ज एक ऐसी अवस्था है जिसमें मल कठोर हो जाता है तथा मल निष्कासन के समय जोर लगाना पड़ता है| कब्ज होने पर मल त्यागने की आवृति भी घट जाती है| कई बार लैट्रिन कई-कई दिन नहीं आती|
कब्ज की समस्या से सम्बंधित ये लेखिका के अनुभव के आधार पर अपने विचार हैं| कब्ज की समस्या से राहत न मिलने पर doctor से सलाह जरुर लें|
कब्ज से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए या कोई सुझाव आपके पास हो तो comment box में लिख सकते हैं|