मक्की उपयोग और फायदे (Makki/Corn Benefits in Hindi)

मोटे अनाज के रूप में मक्की एक उपयोगी अनाज है| यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है| कुछ अनाज लघु अनाज कहलाते हैं तो कुछ श्री अन्न की श्रेणी में आते हैं| मोटे अनाज को पौषक तत्वों का भंडार माना गया है| इनके सेवन से हमें बहुत फायदा मिलता है|  

वर्ष 2023 को “International year of millets” घोषित किया गया है| इसमें मक्का को शामिल नहीं किया गया है, वैसे मक्का एक मोटा अनाज है| मोटे अनाज या millets की श्रेणी में आने वाले ज्वार, बाजरा, रागी, जौं, सवां, कुट्टू, कंगनी, कोदो आदि बहुत महत्वपूर्ण अनाज हैं| चना को भी इनमें शामिल नहीं किया गया है|

मक्की क्या है? (Makki kya hai?)

Makki kya hai

एक अनाज के रूप में मक्की का अपना महत्व है| छोटे-छोटे पीले दाने ना केवल देखने में सुंदर होते हैं बल्कि खाने में बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं| मक्की मोटे अनाजों की श्रेणी में आती है| इसे भुट्टा, मक्का, मकई, maize, छल्ली आदि कई नामों से जाना जाता है| भारत में इसे मैदानी व कम ऊंचाई के पहाड़ी भागों में उगाया जाता है|

इसमें उच्च फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, व एंटी ओक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं| कच्ची मक्की जिसे भुट्टा भी कहते हैं, भुना हुआ भी मिल जाता है| सर्दी में लोग इसे चाव से खाते हैं| यह सर्दी के मौसम में केवल गर्मी का अहसास नहीं दिलाता बल्कि स्वास्थ्य को भी कई तरह से फायदे पहुंचता है| पौषक गुणों से भरपूर होने के कारण भी इसका उपयोग महत्वपूर्ण है| मक्की सफेद व पीली दो रंगों में पाई जाती है| हमारे देश के अलग-अलग भागों में इसको अलग-अलग तरीके से भोजन में शामिल किया जाता है|

makki ka bhutta 1

मक्की का उपयोग (Makki ka upyog)

सर्दी के दिनों में बहुत अधिक चाव से खाई जाने वाले मक्की अनाज का उपयोग कई प्रकार से किया जाता है|मक्की के भुट्टे को भूनकर, उबालकर व रेत में भूनकर बड़े चाव से खाया जाता है| कच्चे दानों को उबालकर, सूखे दानों को roast करके फुलले/popcorn बनाकर खाया जाता है| मक्की के कच्चे दानों को सब्जियों और स्नेक्स में भी प्रयोग किया जाता है| जैसे पालक के साथ मक्की के कच्चे दानों को डाला जाता है| इसके सूखे दाने पीसकर आटा के रूप में प्रयोग किये जाते हैं| मक्की का प्रयोग कैसे-कैसे किया जाता है, इसके बारे में भी जान लेते हैं|

मक्की की रोटी:- मक्की के आटे से रोटी बनाई जाती है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है| इसे हरे साग के साथ बड़े चाव से खाते हैं| इसके साथ लस्सी, मक्खन, गुड़ आदि का प्रयोग भी किया जाता है|

कच्ची मक्की भुट्टे के रूप में:- कच्ची मक्की को छीलकर उसे गैस या कोयले की आग में भूनते हैं| इस पर नमक, मसाला और नींबू का रस लगाकर खाया जाता है|

मक्की popcorn के रूप में:- मक्की के सूखे दानों को नमक, मशीन, कढ़ाई या कुकर में डालकर भूना जाता है, जोकि फूलकर फुल्लियाँ बन जाते हैं| इन पर नमक, मसाला व हल्दी को प्रयोग भी किया जाता है|

कच्ची मक्की के उबले दाने (sweetcorn):- कच्ची मक्की के दाने अलग करके उन्हें उबाल लेते हैं| फिर इन गर्म-गर्म दानों पर नमक, मसाला और नींबू का रस डालकर खाते हैं| यह बहुत स्वादिष्ट व पौष्टिक होते हैं|

makki

मक्की खाने के फायदे (Makki khane ke fayde)

कब्ज दूर करने में सहायक: मक्का में भरपूर मात्र में उच्च quality का फाइबर पाया जाता है| यह गेंहू की अपेक्षा पाचन के लिए अच्छा अनाज माना गया है| फाइबर युक्त होने के कारण यह मल को सॉफ्ट करने का काम करता है| इसलिए यह कब्ज को दूर करने में सहायक है|

मोटापा कम करने में सहायक: मक्की में फाइबर की मात्रा अधिक होती है| इसलिए इसे खाने से भूख कम लगती है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती| इसलिए यह मोटापा कम करने में मददगार है|

हार्ट के लिए फायदेमंद: मक्की में मौजूद खनिज पदार्थ खराब cholestrol को कम करने में मदद करता है| (LDL) खराब कोलेस्ट्रोल का अधिक level हमारे हृदय को नुकसान पहुंचता है| इसलिए मक्का heart problem को कम करने में मदद करता है|

Blood presure control: मक्की में कई तरह के ऐसे खनिज पदार्थ पाए जाते हैं जो हमारे उच्च रक्तचाप (High B.P.) को कम करने में सहायक हैं|

हड्डियों की मजबूती के लिए: मक्का में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जोकि हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है| मक्की खाने से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं| जिससे कमर दर्द, पीठ दर्द, घुटनों में दर्द और सर्वाइकल जैसी समस्याओं से राहत मिलती है|

खून की कमी दूर करने में सहायक: मक्की में काफी मात्र में आयरन पाया जाता है, इसलिए मक्की खून की कमी दूर करने में सहायक है| मक्की खाने से अनीमिया के रोगी के लिए फायदेमंद है|

इम्युनिटी बढ़ती है: मक्की इम्युनिटी बढने में सहायक है| क्योंकि मक्की में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन व मिनरल भरपूर मात्र में पाए जाते हैं, इसलिए यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ती है|

त्वचा के लिए लाभदायक: मक्की में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के विटामिन व खनिज पदार्थ हमारी त्वचा की glow को बढ़ाने में सहायक हैं| इसलिए मक्की खाने से चेहरे पर भी चमक आती है|

आँखों के लिए फायदेमंद: मक्की में विटामिन-E पाया जाता है, जो हमारी हमारी आँखों के लिए फायदेमंद है|

Read also:- कब्ज दूर करने के लिए योग आसन

सावधानियाँ: जिन लोगों को indigestion की problem हो उसे मक्की के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि मक्की को पचने में समय लगता है|

मक्की का सेवन बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि कभी-कभी पेट फूलने की समस्या हो जाती है|

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है| यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं है|

FAQ’s: मक्का के बारे में कुछ सामान्य प्रश्न (General Questions related to Mote anaj Makka)


मक्की खाने के क्या फायदे हैं? (Makka khane ke kya fayde hain?)

मक्की का सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है, मोटापा कम होता है| इम्युनिटी बढ़ती है, खून की कमी दूर होती है| मक्का का उपयोग आँखों, skin के लिए फायदेमंद है| यह हाई ब्लडप्रेशर और heart की समस्या को कम करने में सहायक है| हड्डियों की मजबूती के लिए लाभदायक है|

क्या मक्की में आयरन भी पाया जाता है? (Kya makki me iron bhi paya jata hai?)

हाँ, मक्की में आयरन भी पाया जाता है| इसलिए मक्की खून को बढ़ाने में सहायक है| मक्की अनीमिया के रोगी के लिए लाभदायक है|

क्या मधुमेह के रोगियों को मक्का खाना चाहिए? (Kya diabetes me makki khana chahiye?)

मधुमेह के रोगियों को मक्की का प्रयोग कम मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा  ज्यादा होने के कारण यह blood sugar level को बढ़ा सकती है|

मक्का से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए या कोई सुझाव आपके पास हो तो comment box में लिख सकते हैं|

Babita Gupta

M.A. (Psychology), B.Ed., M.A., M. Phil. (Education). मैंने शिक्षा के क्षेत्र में Assistant professor व सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में Counsellor के रूप कार्य किया है। मैं अपने ज्ञान और अनुभव द्वारा blog के माध्यम से लोगों के जीवन को तनाव-मुक्त व खुशहाल बनाना चाहती हूँ।

Leave a Comment