कोरोना से तनाव के लक्षण और उपचार (Stress due to corona in Hindi)

इस blog में कोरोना के कारण होने वाला तनाव (What is corona stress)?, कारण (causes), लक्षण (Symptoms) तथा तनाव को दूर करने के उपायों (How to release corona stress ) के बारे में जानेगे|

कोरोना महामारी का प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ा है| किसी की नौकरी चली गई, तो किसी का काम बंद हो गया| बच्चों की पढ़ाई रुक गई, तो किसी के admission पर प्रभाव पड़ा| घर में रहकर बंदिशें महसूस हो रही हैं और बाहर जाने पर मास्क की बंदिश का सामना करना पड़ रहा है| इस प्रकार व्यक्ति कहीं भी संतुष्ट नही है| इस कारण उस के मन में चिड़चिड़ापन आ रहा है जिससे मस्तिष्क पर असर पड़ रहा है| व्यक्तियों में चिंता व तनाव बढ़ रहा है|

इसके विपरीत कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस बंदिश के विपरीत घर पर समय बिता पा रहे हैं| उन्हें परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लग रहा है| उन्हें पूरे परिवार का इकट्ठे रहना ही खुशियां दे रहा है|

कोरोना तनाव क्या है (What is corona stress)

आज के इस दौर में कोरोना ने लोगों के तनाव को बहुत बढ़ा दिया है| covid-19 ने ना केवल हमारे देश भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपना बुरा प्रभाव डाला है| लोग तनाव, चिंता, भय, परेशानी, अवसाद जैसी समस्याओं से ग्रस्त हो रहे हैं| सभी घर बैठने पर मजबूर हैं| घर रह कर ही job, पढ़ाई, या अन्य प्रकार के काम किये जा रहे हैं| इस प्रकार बच्चे, बूढ़े, जवान सभी कंप्यूटर या मोबाइल पर व्यस्त हैं| इस से मेंटल एक्टिविटी ज्यादा तथा फिजिकल एक्टिविटी कम हो रही है| लोग शारीरिक व मानसिक रूप से परेशानियों से घिरते जा रहे हैं| यही corona के कारण स्ट्रेस/तनाव है|

जो लोग पहले से किसी बीमारी के शिकार हैं, उन पर कोरोना का प्रभाव ओर अधिक पड़ रहा है| उन का तनाव (Stress) डिप्रेशन का रूप ले रहा है|

कोरोना का खतरा इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है इसलिए सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें| कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें, दूसरों से दूरी बना कर रखें, बार-बार हाथ धोएं, किसी समारोह या भीड़ वाली जगह पर न जाएँ| संक्रमित व्यक्ति के निकट आने पर अच्छी तरह नहायें| कोरोना से बचें, तनाव को अपने से दूर रखें तथा जिंदगी का आनंद लें|

Stress due to Covid-19 in Hindi

कोरोना काल में तनाव के लक्षण (Symptoms of corona stress)

  • काम का दबाव
  • काम में ध्यान न लगना
  • कुछ करने का मन न करना
  • प्रोफेसनल लाइफ में असामंजस्य होना
  • नींद की कमी
  • चिड़चिड़ापन
  • चिंतित रहना
  • भूख कम लगना
  • गुस्सा
  • आराम की कमी
  • मानसिक परेशानी
  • पेट खराब होना

कोरोना तनाव के कारण (Causes of corona stress) 

  • खांसी जुकाम होने पर कोरोना होने के भय से तनाव
  • खुद को या परिवार में किसी की तबियत खराब होने से तनाव
  • पड़ोस में किसी को कोरोना होने से तनाव
  • अपने घर में किसी को कोरोना होने पर परिवार के अन्य सदस्यों को तनाव
  • T.V.पर व अख़बार में कोरोना के बढ़ते केस के समाचार सुन-पढ़ कर तनाव
  • lock down की पाबंदियों के कारण तनाव
  • बाहर जाने पर मास्क पहनने की पाबंदियों से तनाव

कोरोना तनाव दूर करने के उपाय (Release of corona stress in Hindi)

ध्यान न भटकायें: ज्यादातर लोग काम करते समय ध्यान भटकने से परेशान हैं| उनको इस माहौल में काम करते हुए फोकस करने में मुश्किल हो रही है| हमें अपने ध्यान पर विचार करने की आवश्यकता है| हमारा ध्यान कब, क्यों व कैसे भटकता है इस पर विचार करें| कौन सा ऐसा समय है जब हम पूरा ध्यान लगा कर अपना काम कर पाते हैं| उसी समय के अनुसार अपने काम को करें|

संघर्ष करें: कोरोना महामारी ने लोगों की नौकरी छीन ली| कुछ लोग जो परिवार से दूर विदेशों में बैठे हैं, उन को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| आज नौकरीपेशा वर्ग को मशीनों का मुकाबला करने के लिए अपने skill को develop करने की जरूरत है| कर्मचारियों को उन का कौशल ही आगे बढ़ाएगा| संघर्ष करें व तनाव से दूर रहें|

सकारात्मक सोचें: अगर हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें अपनी सोच को बदलना होगा अर्थात हमें सकारात्मक सोचना होगा| सकारात्मक सोच निरंतर अभ्यास से आती है| अशांत मन में कभी सकारात्मक विचार नहीं आते| इसलिए शांत रहें और अपने अंदर शांति तलाशें| शांति से ही ताकत मिलती है| मन में हमेशा अच्छे विचारों को जगह दें ताकि दिमाग में positive तरंगें बनी रहें| यह जीवन को सुख से भर देती हैं| वही काम करें जो हमें खुशी दे इससे तनावमुक्त होने में सहायता मिलती है|

पौष्टिक आहार लें: स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है| पौषण से भरपूर भोजन लें| पौष्टिक भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है| इस कोरोना महामारी के समय सभी को घर से काम करना पड़ रहा है| घर बैठे-बैठे खाना हजम नहीं हो पाता| इसलिए अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कुछ कम लें और विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स व पोटाशियम का सेवन करें| पौष्टिक भोजन से शरीर स्वस्थ रहेगा, पाचन ठीक रहेगा, बीमारियाँ दूर रहेंगी, मन प्रसन्न रहेगा तथा तनाव भी दूर होगा|

अपनों के संपर्क में रहें: अपने परिवार व मित्रों के संपर्क में रहें| दोस्ती सबसे बड़ा वरदान है| एकदूसरे के साथ खुशियाँ बांटे | खुशियाँ बाँटने में ही सुख मिलता है| छोटी छोटी चीजों में भी खुशी की तलाश करें|

योग करें: अच्छी सेहत ही सच्ची खुशी दे सकती है जो केवल योग द्वारा सम्भव है| इस समय बाहर जाना बंद हो गया है| इससे शरीर सुस्त हो गया है| इसलिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर पर ही 30-45 मिनट योग करें| कोरोना से बचाव में गहरी लम्बी श्वास लेने के व्यायाम करें| प्राणायाम करने से ऊर्जा जाग्रित होती है| योग व्यक्ति को केवल स्वस्थ ही नहीं बनाता बल्कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट भी बनाता है|

हंसी आसन करें: एक हंसी हजारों तनाव को दूर कर देती है| अब कोरोना के बाद हर ओर उदासी व तनाव का माहोल है| हम सब मिलकर इस तनाव को भगा सकते हैं| सब हंसी योग करें| खुल कर हंसे व तनाव को दूर करें|

खाली न रहें: खाली न बैठें| कुछ न कुछ करते रहने से दिमाग व्यस्त रहेगा तो गलत विचार मन में नहीं आयेंगे| अपना time-table स्वयं बनाएं व उस का सकताई से पालन करें| हर काम का समय निश्चित होने पर काम में मन भी लगेगा व तनाव भी नहीं होगा|

भरपूर नींद लें: स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी है| नींद पूरी करने के लिए समय पर सोएं व समय पर उठें|

नशीले पदार्थो का सेवन न करें: कई बार हम तनाव के कारण शराब या अन्य नशीले पदार्थो का सेवन करने लगते हैं| ये क्षणभर के लिए तनाव को कम कर सकते हैं, लेकिन बाद में तनाव को ओर बढ़ा सकते हैं| इससे नशा करने की लत भी पड़ सकती है| नशा हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है| इसलिए नशीले पदार्थो का सेवन न करें|

Read: Stress Management in Hindi

FAQ’s : Corona Stress के बारे में कुछ सामान्य प्रश्न (Questions)|

कोरोना तनाव को कैसे दूर करें (How to release corona stress)?

कोरोना से होने वाले तनाव को दूर करने के निम्न उपाय किए जा सकते हैं| जैसे सकारात्मक (positive) सोचें| अपनों के सम्पर्क में रहें| पौष्टिक व संतुलित आहार लें| पूरी नींद लें| खाली न रहें| नशीले पदार्थो से बचें| घर में योगाभ्यास करें| आसन प्राणायाम व ध्यान तनाव को दूर करने में मदद करते हैं| प्राणायाम करने से फेफड़े मजबूत बनते हैं|

कोरोना तनाव को दूर करने वाले आसन व प्राणायाम कौन से हैं (Asanas and pranayama (Yoga) for corona stress)?

कोरोना से होने वाले तनाव को दूर करने में योगाभ्यास का बहुत महत्व है| इनका नियमित अभ्यास करने से तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है| ये आसन व प्राणायाम निम्नलिखित हैं| आसन जैसे भुजंगासन, शशकासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, हलासन, शवासन| प्राणायाम जैसे गहरे लम्बे श्वास, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति आदि| ॐ का उच्चारण भी तनाव दूर करने में सहायक है| योग के अभ्यास से कोरोना के effect को दूर किया जा सकता है|

इस blog में कोरोना के कारण होने वाला तनाव (What is corona stress)?, कारण (causes), लक्षण (Symptoms of stress), तनाव को दूर करने के उपायों (How to release corona stress) के बारे में जाना|

इस विषय से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए या कोई सुझाव आपके पास हो तो comment box में लिख सकते हैं|

Babita Gupta

M.A. (Psychology), B.Ed., M.A., M. Phil. (Education). मैंने शिक्षा के क्षेत्र में Assistant professor व सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में Counsellor के रूप कार्य किया है। मैं अपने ज्ञान और अनुभव द्वारा blog के माध्यम से लोगों के जीवन को तनाव-मुक्त व खुशहाल बनाना चाहती हूँ।

Leave a Comment