कोरोना महामारी – लक्षण, सावधानियाँ व बचने के उपाय (Corona Pandemic – Lakshan, Savdhaniyan and Corona Se Bachne Ke Upay)

इस blog में कोरोना क्या है (corona kya hai)?, कोरोना के लक्षण (corona ke lakshan), सावधानियां (precaution), व इससे बचने के उपायों (bachne ke upay) के बारे में बताया गया है|

कोरोना महामारी का समाचार फिर से हर समाचार पत्र व news channel पर दिखाई देने लगा है| काफी देशों में फिर से यह तेजी से बढ़ रहा है| BF.7 नामक यह corona का नया variant पिछले variant से भी ज्यादा खतरनाक है| इसलिए हमें फिर से सावधान रहने की जरूरत है|

कोरोना क्या है (What is corona)?

कोरोना (corona) क्या है और कैसे आया इसके बारे में भी जान लेते हैं|

कोरोना वायरस पहले केवल पशु-पक्षियों में ही पाया जाता था| लेकिन 2019 में इस वायरस ने इंसान को भी अपनी चपेट में ले लिया| इस corona वायरस को covid-19 का नाम दिया गया| इसमें covid की full form हैं:
co – corona
vi – virus
d – disease

Corona Pandemic – Lakshan, Savdhaniyan and Corona Se Bachne Ke Upay

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने corona virus के फैलाव व इसके बुरे प्रभावों को देखते हुए इसे एक महामारी घोषित किया|

मैंने अपने जीवन में ऐसी भयंकर बीमारी के बारे में कभी नहीं देखा-सुना कि लोग अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए| सडकें सुनसान हो गई| डर व घबराहट इतनी कि कोई व्यक्ति घर से बाहर झांकता भी नहीं था| एक ऐसी बीमारी जिसने जीवन की प्रत्येक गतिविधि को प्रभावित किया चाहे व्यापार हो, उद्योग हो, जॉब हो या बच्चों की पढ़ाई हो| आदमी हो या औरत, बच्चा हो या बुजुर्ग इसने किसी को नहीं छोड़ा| जीवन जैसे थम सा गया| केवल हमारे देश में ही ऐसा नहीं था| सारी दुनिया में यही हाल था| इससे आगे क्या होगा, कोई नहीं समझ पा रहा था| सब कुछ रुक कर रह गया था| इस बीमारी ने दुनिया को हिला कर रख दिया|

कोरोना वायरस फैलता कैसे है (How does Corona Virus Spread)?

इसमें व्यक्ति को सामान्य खांसी, जुकाम, बुखार से लेकर सांस से सम्बंधित गम्भीर बीमारी तक हो सकती है| यह सबसे ज्यादा respiratory system को प्रभावित करता है|

यह वायरस किसी पीड़ित व्यक्ति के खांसने, छींकने, सांस के कणों के सीधे सम्पर्क में आने से या संक्रमित सतह को छूने से फैलता है| यह virus कुछ घंटों तक अपनी सतह पर जीवित रह सकता है|

कोरोना के लक्षण (Symptoms of Corona)

Covid के कुछ सामान्य लक्षण हैं तो कुछ गम्भीर लक्षण भी दिखाई देते हैं|

सामान्य लक्षण ऐसे हैं जोकि सर्दियों में होने वाले खांसी-जुकाम से काफी मिलते-जुलते हैं|

सामान्य लक्षण:

  • नाक बहना
  • आँख लाल होना
  • गले में खराश होना
  • बदन में दर्द होना
  • उल्टी महसूस होना,
  • शरीर पर चकत्ते (rashes) पड़ना
  • loose motion लगना
  • खांसी
  • जुकाम
  • गले में दर्द
  • सांस लेने में दिक्कत
  • 24 घंटे से ज्यादा समय तक बुखार आदि

इसके ये सामान्य लक्षण हैं अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो covid test करवाएं ताकि समय पर बीमारी का इलाज हो सके| लेकिन घबराएँ नहीं और अपने आपको अलग रखें| Home isolation के साथ-साथ doctor की बताई medicin जरुर लें|

गम्भीर लक्षण: कई बार इन सामान्य लक्षणों को हम साधारण खांसी, जुकाम के lakshan मान कर ignore कर देते हैं जिसके कारण ये गम्भीर बीमारी का रूप ले सकते हैं| गम्भीर लक्षणों में जैसे:

  • होंठ नीले पड़ना
  • मानसिक बैचेनी होना
  • oxygen level कम होना
  • फेफड़ों में इन्फेक्शन होना आदि|

यदि corona test posivite भी आ जाए तो घबराने की जरुरत नहीं है, संयम बरतें व अपना ध्यान रखें| खुद को परिवार के सदस्यों से अलग कर लें| किसी अलग room में shift हो जाएं| समय पर दवा लें| इम्युनिटी बढ़ाने वाला भोजन खाएं| fruits लें| साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें| Doctor के contact में रहें|

Read More: योग क्या है

कोरोना से बचाव के उपाय (How to Prevent from Corona)?

सरकार द्वारा तय की गई guidelines का पालन करें: अब इसका नया वैरिएंट आ रहा है| इसलिए हमें फिर से सतर्क रहना चाहिए व इससे बचने के लिए उपाय करने चाहिएं तथा सरकार द्वारा तय की गई guidelines का पालन करना चाहिए जैसे:

  • 2 गज की दूरी बना कर रखें
  • मास्क जरुर पहने
  • बार-बार हाथ धोएं या sanitizer का प्रयोग करें
  • जब तक जरूरी न हो भीड़ वाली जगह पर न जाएं और social distance बनाकर रखें|
  • corona vaccine जरुर लगवाएं|
  • Booster dose भी जरुर लें|

How to Prevent from Corona

इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय (Immunity Badhane ke Upay)

इस महामारी से बचने के लिए और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लें तथा भोजन में कुछ चीजें ज्ररूर शामिल करें जैसे:

  • चाय में अदरक, तुलसी, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी आदि का इस्तेमाल करें|
  • दूध में खजूर छुहारे, केसर, हल्दी आदि का प्रयोग किया जा सकता है|
  • पानी में गिलोय उबाल कर पिएं यह भी गले के लिए व बुखार के लिए उत्तम है इसे बच्चों को भी दिया जा सकता है|
  • विटामिन-C युक्त फलों का सेवन करें जैसे संतरा, मौसमी, आंवला, किवी आदि|
  • नमक के पानी से गरारे करें|
  • हमेशा शाकाहारी व ताजा भोजन ही खाएं|

योग द्वारा बचाव (Yoga dwara bachav): कोरोना के कारण जो हालात पहले हुए उनको सोचते हुए, अब नया वैरिएंट आने की संभावना ने लोगों में तनाव को ओर अधिक बढ़ा दिया है| मन में यदि परेशानी हो, नकारात्मक विचार आएं तनाव या चिंता होने लगे तो योग का सहारा लेना चाहिए ताकि इन परेशानियों को दूर करके हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें| योग हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है| योग करने से व्यक्ति के मस्तिष्क को ताकत मिलती है, दिमाग शांत होता है, तनाव दूर होता है तथा शारिरिक शक्ति का विकास होता है|

योग में ऐसे आसन व प्राणायाम हैं जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ हमें कोरोना से बचाने में भी सहायक हैं| जैसे सूर्य नमस्कार, गहरे लम्बे श्वास प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, उज्जायी प्राणायाम, सूर्यभेदी प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम आदि|

योगासन या प्राणायाम करने के लिए हमें एक साफ, अच्छी जगह पर एक अच्छा Mat या आसन का प्रयोग करना चाहिए, जो न केवल बैठने में ठीक हो बल्कि उस पर बैठकर आसन या प्राणायाम करने में हमें सुगमता का अहसास हो| हम ज्यादा देर तक बैठने में परेशान ना हों और हमें थकान भी ना हो|

Yoga Mat

ऐसा एक Mat मैंने Amazon से खरीदा है| It is non-slip mat with carrying strap. यहाँ पर अलग-अलग रंग व quality के mat बड़ी आसानी से देखने को मिल जाते हैं और घर बैठे-बैठे आप इन्हें मंगवा सकते हैं|

मेरा Mat लगभग 2 साल से मेरे पास है, हररोज use होता है और आज भी बिल्कुल वैसा का वैसा दिखाई देता है| It is very nice and comfortable.

सूर्यनमस्कार: योगासनों में सूर्यनमस्कार का विशेष महत्व है| यह आठ आसनों की मदद से बारह मुद्राओं में किया जाता है| एक अकेला सूर्यनमस्कार हमें आठ आसनों का लाभ दिलाता है केवल सूर्यनमस्कार को ही बार-बार किया जाए तो भी हमें पूरा लाभ मिल जाता है| इसका अभ्यास करने से इम्युनिटी बढने के साथ-साथ श्वसन-तंत्र तथा फेफड़े मजबूत बनते हैं|

कुछ ऐसे प्राणायाम हैं जो नाक, गले के लिए लाभदायक हैं| ये प्राणायाम हमें संक्रमण से बचाते भी हैं और यदि संक्रमण हो गया हो तो इसको ठीक करने में भी हमारी मदद करते हैं|

गहरे लम्बे श्वास प्राणायाम: इसे Deep-Breathing भी कहते हैं| गहरे लम्बे श्वास से पूरे शरीर को लाभ होता है| पेट के सभी अंग प्रभावित होते हैं जैसे डॉयफ्राम, पाचन अंग, निष्कासन अंग आदि| फेफडों में सांस लेने की क्षमता बढ़ती है, concentration बढ़ती है, हृदय मजबूत बनता है| इससे इम्युनिटी बढ़ती है, आयु लम्बी होती है, यह हमें गम्भीर रोगों से बचाने में मददगार है|

अनुलोम विलोम प्राणायाम: इस प्राणायाम का अभ्यास करने से सांस की नली व नाक का रास्ता साफ होता है| सिर दर्द ठीक होता है| पाचन ठीक प्रकार से होता है| फेफड़े सुदृढ़ बनते हैं| फेफडों में श्वास भरने की क्षमता बढ़ती है तथा ये मजबूत बनते हैं| पूरे शरीर में रक्त का संचार ठीक प्रकार से होता है| मन की चंचलता समाप्त होती है तथा concentration बढ़ती है|

कपालभाति प्राणायाम: मस्तिष्क को प्रभावित करने वाले कपालभाति प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से फेफड़ों में सांस लेने की क्षमता बढ़ती है| यह जुकाम, अस्थमा, साइनस व सांस सम्बंधी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक है|

उज्जायी प्राणायाम: इसे ENT specialist कहा जाता है| इसमें उज्जायी का अर्थ है विजयी सांस| इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से फेफड़ों में सांस लेने की क्षमता बढ़ती है और टांसिल, खांसी, कफ, जुकाम आदि ठीक होता है|

सूर्यभेदी प्राणायाम: इसका नियमित अभ्यास करने से सभी नाड़ियों में सूर्य के समान ताप पहुंचता है| इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से गले व जीभ के रोग दूर होते हैं| वायु व कफ सम्बंधी रोग दूर होते हैं| जठराग्नि तेज होती है|

भस्त्रिका प्राणायाम: इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से फेफड़े मजबूत होते हैं तथा शरीर को गर्मी मिलती है| वात, पित्त, कफ, दमा, खांसी आदि के दोष दूर होते हैं| Low B.P. में फायदेमंद है| जठराग्नि तेज होती है| गले की swelling ठीक होती है| शरीर में रक्त का संचार तेजी से होता है व इम्युनिटी बढ़ती है|

सावधानियां (Precautions)

कोरोना (corona) के इस मुश्किल समय में हमें कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिएं| जैसे:

  • कमरे का तापमान 30-40 डिग्री रखें क्योंकि इस तापमान पर यह वायरस जीवित नहीं रह पाता|
  • फ्रिज में रखी ठंडी चीजों के सेवन से बचें|
  • बाजार में मिलने वाले दूध के उत्पाद खाने से बचें जैसे पनीर, लस्सी, मक्खन, दही आदि|
  • ठंडी वस्तुएं खाने से बचें जैसे कोल्डड्रिंक, बर्फ, ice-cream आदि|
  • मांसाहार ना खाएं|

कोरोना क्या है (corona kya hai)?, कोरोना के लक्षण (corona ke lakshan), सावधानियां
(precaution), व इससे बचने के उपायों (Bachne ke upayon) के बारे में पूरी जानकारी आप मेरे इस
youtube link पर भी देख सकते हैं|

FAQ’s: कोरोना के बारे में कुछ सामान्य प्रश्न (General Questions Related to Corona)|

मास्क से सम्बंधित किन बातों का ध्यान रखें? (Mask se Sambandhit Jankari)

– मास्क ठीक प्रकार से पहनें, जिसमें नाक व मुंह पूरी तरह से ढका हो|
– अगर मास्क नहीं हो तो कोई भी कपड़ा जैसे चुन्नी, अंगोछा आदि से मुंह व नाक को ढककर रखें|
– पहले जिस मास्क को पहन लिया हो उसे बिना धोए दौबारा ना पहनें|
– कपड़े से बने मास्क को धोकर व सुखाकर ही प्रयोग करें|
– दूसरे का पहना हुआ मास्क कभी न पहनें|

कोरोना से कैसे बचें (Corona se Kaise Bache)?

– सरकार द्वारा तय की गई guidelines का पालन करें| 
– मास्क पहनना जरूरी है, इसे ठीक प्रकार से पहनें|
– इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आहार में कुछ चीजें शामिल करें जैसे चाय में अदरक, तुलसी, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी आदि का इस्तेमाल करें| दूध में खजूर छुहारे, केसर, हल्दी आदि का प्रयोग किया जा सकता है|
– नियमित योगाभ्यास करें|

Read Also: Viprit Naukasana Benefits, Steps and Precautions in Hindi

मेरी site fitbrains.in में कोरोना के कारण बच्चों में तनाव, कोरोना के कारण वृद्धावस्था में तनाव आदि के बारे में बताया गया है तथा इस तनाव से कैसे निजाद पाई जा सकती है के बारे में पूर्ण विवरण के साथ दिया गया हैं|

मेरे इस blog में कोरोना क्या है (corona kya hai)?, कोरोना के लक्षण (corona ke lakshan), सावधानियां (precaution), व इससे बचने के उपायों (bachne ke upay) के बारे में जाना|

ये लेखक के अपने विचार हैं|

इस विषय से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए या कोई सुझाव आपके पास हो तो मेरे comment box में लिख सकते हैं|

Babita Gupta

M.A. (Psychology), B.Ed., M.A., M. Phil. (Education). मैंने शिक्षा के क्षेत्र में Assistant professor व सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में Counsellor के रूप कार्य किया है। मैं अपने ज्ञान और अनुभव द्वारा blog के माध्यम से लोगों के जीवन को तनाव-मुक्त व खुशहाल बनाना चाहती हूँ।

Leave a Comment